Headlines

कृषि मंत्री गणेश जोशी जनपद ऊधमसिंहनगर के तीन दिवसीय दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों को लेकर करेंगें बैठकें

देहरादून

 

प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री एवं ऊधमसिंह नगर जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी 17 जुलाई से तीन दिवसीय दौरे पर ऊधम सिंह नगर दौरे पर रहेंगे।

इस दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी 19 जुलाई को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित रुद्रपुर दौरे की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

मंत्री गणेश जोशी उच्च अधिकारियों और जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी करेंगे। दौरे के तहत मंत्री जोशी विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

ये भी पढ़ें:   आबकारी आयुक्त देहरादून के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चल रहा अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *