Headlines

देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने धराली और हर्षिल के आपदा पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री

देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने धराली और हर्षिल के आपदा पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री

  1. देहरादून की ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने उत्तरकाशी के धराली और हर्षिल आपदा पीड़ितों के लिए राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की है। इस खेप में 8,500 किलोग्राम से अधिक आटा, चावल, दालें, चीनी, मसाले, चाय पत्ती, तेल आदि के पैकेट शामिल हैं, जिन्हें चार गाड़ियों के माध्यम से उत्तरकाशी भेजा गया।

इसके साथ ही ग्राफिक एरा अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उत्तरकाशी में आपदा पीड़ितों के इलाज के लिए कैम्प चला रही है। इन कैम्पों में उन लोगों का इलाज किया जा रहा है, जिन्हें जिला प्रशासन हेलीकॉप्टर के माध्यम से आपदा प्रभावित क्षेत्रों से निकाल रहा है।

ये भी पढ़ें:   एसएसपी दून की सटीक रणनीति से शातिर नकबजन गिरोह चढ़ा दून पुलिस के हत्थे

इससे पहले, कल ग्राफिक एरा द्वारा भेजी गई राहत सामग्री को जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से सीधे प्रभावित परिवारों तक पहुंचाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *