Headlines

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक हुई कैबिनेट की बैठक में 6 बिंदुओं पर लगी मुहर

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक हुई।

बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। बैठक में 6 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंत्रिमंडल ने अपनी संस्तुति दी है। कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी मुख्यमंत्री के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने दी। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल की इस बैठक में 6 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और इस पर मंत्रिमंडल ने अपनी सहमति दी है। प्रदेश में सगन्ध और औषधीय पौधे लगाने पर सरकार की ओर से अनुदान दिया जाएगा। उत्तराखंड कारागार विभाग में आउटसोर्स के माध्यम से कर्मचारियों को रखा जाएगा। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में 2010 से पहले TET पास न होने वाले अध्यापकों के लिए शिक्षा विभाग पुनर्विचार याचिका दायर करेगी। अंतर्जातीय दिव्यांग से शादी करने पर अनुदान 25 हजार से बढ़ाकर के स्थान पर मिलेगा 50 हजार किया गया।

ये भी पढ़ें:   सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में धरोहर-2026' का भव्य समापन, वरुण जैन की परफॉर्मेंस पर झूमे छात्र

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *