Headlines

सिल्वर सिटी, राजपुर रोड के पास युवक की हत्या दिनदहाड़े एक और मर्डर से दहशत, सिर पर मारी गोली

 राजधानी दून में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी कॉम्प्लेक्स के पास उस समय सनसनी फैल गई जब जिम से घर लौट रहे एक युवक के सिर पर गोली मार दी गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सहस्त्रधारा निवासी विक्रम शर्मा के रूप में हुई है।

विक्रम शर्मा जिम से बाहर निकलकर अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर गोली दाग दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और कुछ ही पलों में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड से बड़ी खबर राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का स्थानांतरण किया

घटना की सूचना मिलते ही राजपुर रोड क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मौके पर आईजी गढ़वाल और एसएसपी देहरादून समेत वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है।

 

लगातार हो रही घटनाओं से देहरादून जिले में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। महज 14 दिनों के भीतर यह चौथी हत्या है। बेखौफ बदमाशों द्वारा खुलेआम वारदात को अंजाम देना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजधानी में इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं, जिससे आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गाय संरक्षण पर आधारित फिल्म ‘गौदान’ का अवलोकन किया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Collection Burst – Creative Design Agency WordPress Theme Burto – Saas & Digital Agency Elementor Template Kit Buruh – Laser Cutting & Engineering Company Elementor Template Kit Buruhan | A Portfolio Theme for Freelancers and Agencies Bus Ticket Booking with Seat Reservation for WooCommerce Busia – Creative Agency Theme Busico – Multipurpose Business & Technology WordPress Theme Business Christmas Greeting Card – WP Plugin Business Finder: Directory Listing WordPress Theme Business FlipBook WordPress plugin