Headlines

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट प्लेसमेंट पाने वाले 723 छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया

देहरादून,

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट प्लेसमेंट पाने वाले 723 छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान बीटेक छात्रों को 61.63 लाख रुपये तक का उच्चतम पैकेज मिला।

चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि करियर की शुरुआत में केवल बड़ा पैकेज नहीं, बल्कि बेहतर कार्यसंस्कृति, सीखने के अवसर और निरंतर विकास अधिक महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, सकारात्मक सोच और टीम भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

समारोह में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेज़न, डी.ई. शॉ सहित कई बड़ी कंपनियों में चयनित छात्रों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं अभिभावकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिरसनी के उच्चीकरण किये जाने पर क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय परिवार ने विधायक सहदेव पुंडीर का आभार व्यक्त किया

इस वर्ष बीटेक, एमबीए, बीबीए, बीसीए व अन्य पाठ्यक्रमों के छात्रों का चयन गूगल, अमेज़न, माइक्रोसॉफ्ट, टीसीएस, डेलॉइट, फ्लिपकार्ट सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *