Headlines

उत्तराखंड सचिवालय में एक अजीब घटना सामने आई, जब एक व्यक्ति ने सचिवालय में मुख्यमंत्री के पहुंचने के दौरान ‘देवता आने’ का नाटक किया

देहरादून

उ त्तराखंड सचिवालय में सोमवार को एक अजीब घटना सामने आई, जब एक व्यक्ति ने सचिवालय में मुख्यमंत्री के पहुंचने के दौरान ‘देवता आने’ का नाटक किया।

अचानक हुई इस घटना को लेकर सीएम सुरक्षा से संबंधित सभी अधिकारी और जवान तुरंत हरकत में आए और इस व्यक्ति को अलग ले गए। , जांच में पता चला है की देवता आने का ड्रामा करने वाले व्यक्ति का नाम वीरेंद्र दत्त भट्ट है

जो राज्य संपति विभाग में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। जांच में पता चला है कि ड्राइवर वीरेंद्र दत्त भट्ट पर 60000 से ज्यादा रुपए कि राज्य संपति विभाग द्वारा पेनल्टी लगाई गई है।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किसान ऋण मेले में 130 लाभार्थियों को ब्याजमुक्त ऋण के चेक किए वितरित

बताया जा रहा है कि सरकारी डीजल में घोटाला करने के चलते वीरेंद्र दत्त भट्ट के ऊपर यह जुर्माना लगाया गया है। पहले वीरेंद्र दत्त भट्ट के निलंबन की सिफारिश की गई थी, लेकिन वह लागू नहीं हो सका। अंततः, उनकी तनख्वाह से सरकारी कोष में रिकवरी का निर्णय लिया गया। सूत्रों का यह भी कहना है कि उनके व्यवहार के कारण कई अधिकारी उनसे दूरी बना चुके हैं।

राज्य संपति विभाग के कई अधिकारियों ने पत्र जारी करके ड्राइवर वीरेंद्र दत्त भट्ट के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। सूत्रों के मुताबिक पहले भी कुछ अधिकारियों के साथ ड्राइवर रहते हुए वीरेंद्र दत्त भट्ट ने इसी तरह की घटनाएं और अभद्रता की है।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किसान ऋण मेले में 130 लाभार्थियों को ब्याजमुक्त ऋण के चेक किए वितरित

यह घटना सचिवालय में चर्चा का विषय बनी हुई है, और संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *