Headlines

कावड़ मेला समाप्त होने के बाद हरिद्वार में गंगा घाटों से लेकर हाईवे तक गंदगी का ढेर लगा, जिसको लेकर जिला प्रशासन हरिद्वार शहर में एक विशेष सफाई अभियान चलाया है

हरिद्वार

बीते कांवड़ मेले को लेकर बड़ी खबर,

हरिद्वार में 11 जुलाई से प्रारंभ हुआ था कांवड़ मेला,

23 जुलाई को सावन शिवरात्रि पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ,

कांवड़ मेला समाप्त होने के बाद हरिद्वार में गंगा घाटों से लेकर हाईवे तक गंदगी का ढेर लगा,

करोड़ों की संख्या में आए कांवड़ियों ने शहर में कई हजार मीट्रिक टन कूड़ा छोड़ दिया पीछे,

जिसे साफ़ करने के लिए नगर निगम ड्रोन की मदद ले रहा है,

कांवड़ मेले में करीब साढ़े चार करोड़ से अधिक शिव भक्त हरिद्वार पहुंचे थे,

हरकी पैड़ी सहित अन्य घाटों और हाईवे पर गंदगी ही गंदगी दिखाई दे रही थी,

ये भी पढ़ें:   आबकारी विभाग देहरादून की टीम द्वारा रायपुर क्षेत्र में की गई छापेमारी रेस्टोरेंट की तलाशी लेने पर 104 पाउच माल्टा देशी शराब एवं 61 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुए

नगर निगम ने कांवड़ मेले को स्वच्छ वातावरण में समाप्त करने के लिए एक हजार से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया था,

जो मेले के दौरान से लेकर उसके बाद तक भी कूड़ा उठाने का कार्य कर रहे हैं,

मेला समाप्त होने के बाद हरिद्वार के सभी घाटों की सफाई की जा रही है,

कांवड़ मेले में आए लगभग साढ़े चार करोड़ कांवड़ियों ने हरिद्वार शहर में करीब 7 हजार मीट्रिक टन कूड़ा छोड़ा है,

अब जिला प्रशासन शहर में एक विशेष सफाई अभियान चला रहा है,

26 जुलाई को हरिद्वार शहर में एक विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया था,

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कुल 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

इस अभियान में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के साथ ही, कई सामाजिक संस्थाओं और हरिद्वार के आम नागरिकों को भी शामिल किया गया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *