देहरादून
देहरादून का यू-ट्यूबर UK07 राइडर अनुराग डोभाल गिरफ्तार, हरिद्वार बायपास पर मारपीट और हुड़दंग के बाद पुलिस ने 4 को पकड़ा
देहरादून में हुड़दंग और सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
नेहरू कॉलोनी पुलिस ने यू-ट्यूबर *अनुराग डोभाल उर्फ UK07 Rider* समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है और मुकदमा दर्ज किया है पुलिस के मुताबिक मामला 5 अक्टूबर की शाम को हरिद्वार बायपास रोड स्थित येलो हिल्स कैफे के पास सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और हंगामे करने पर देहरादून निवासी *राज सिंह चौहान* ने नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी। राज सिंह अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका के चचेरे भाई बताए जा रहे है
तहरीर में आरोप है कि –
1. अनुराग अपने 8-10 साथियों अभय चौधरी, तपन पंडित, धवल राजपुरोहित और अन्य के साथ कार में आए थे।
2. पारिवारिक विवाद को लेकर बातचीत के दौरान गला दबाया, लोहे की रॉड से सिर और छाती पर वार किया।
3. चाकू और बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और सोने की चेन व घड़ी लूट ली।
पारिवारिक विवाद इसकी वजह बताया जा रहा है।
थाना प्रभारी नेहरू कॉलोनी देवेंद्र चौहान ने बताया कि राज सिंह की तहरीर के आधार पर अनुराग डोभाल समेत नामजद आरोपियों के खिलाफ *BNS की धारा 117(2), 191(2), 351(3)* के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हरिद्वार बायपास पर शांति भंग और मारपीट करने पर अनुराग डोभाल समेत 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। SSP को फोन कर दबाव बनाने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि अनुराग डोभाल 7 मिलियन+ सब्सक्राइबर वाले यू-ट्यूबर हैं और Bigg Boss 17 में भी आ चुके हैं। इससे पहले भी वे पारिवारिक विवाद और सड़क हादसे को लेकर सुर्खियों में रहे थे।

