Headlines

उत्तराखंड से बड़ी खबर एसटीएफ ने प्रवीण वाल्मीकि गैंग के भतीजे को और भाजपा पार्षद को किया गिरफ्तार

देहरादून

प्रवीण वाल्मीकि गैंग के भतीजे को और भाजपा पार्षद को किया गिरफ्तार , पार्षद समेत 2 गिरफ्तार हरिद्वार जिले में कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि गैंग पर एसटीएफ ने शिकंजा कसते हुए पार्षद मनीष बॉलर और उसके साथी पंकज इष्टवाल को गंगनहर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के मुताबिक प्रवीण वाल्मीकि, मनीष बॉलर और पंकज इष्टवाल सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गैंग का सरगना प्रवीण वाल्मीकि फिलहाल सितारगंज जेल में बंद है, जबकि पार्षद मनीष बॉलर लंबे समय से इस गिरोह से जुड़ा हुआ था।

एसटीएफ का कहना है कि हाल ही में इस गिरोह ने कारोबारियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से रंगदारी की मांग की थी। जांच में खुलासा हुआ कि पार्षद मनीष बॉलर का आपराधिक इतिहास है और वह पहले भी हिस्ट्रीशीटर रह चुका है। उस पर करोड़ों की अवैध संपत्ति बनाने और फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के दस्तावेज तैयार कर जमीनों की हेराफेरी करने का आरोप लगा है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *