Headlines

अवैध अतिक्रमण पर लगातार जारी है कार्यवाही देहरादून मसूरी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं

देहरादून
अवैध अतिक्रमण पर लगातार जारी है कार्यवाही

देहरादून में अवैध अतिक्रमण पर विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। देहरादून मसूरी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं और हाल ही में बैठक भी की गई है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। दूसरी कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ होगी जिनका नक्शा स्वीकृत नहीं है। तीसरी श्रेणी में वे लोग आते हैं जिनका नक्शा स्वीकृत तो था लेकिन मानकों का पालन नहीं किया गया। विभाग ने प्राथमिकता के तौर पर श्रेणी एक और दो के मामलों में कार्यवाही शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:   दिल्ली में सीएम धामी–नितिन गडकरी बैठक, सड़क नेटवर्क विस्तार पर बड़ा फैसला 7 हजार करोड़ की योजनाओं को मिली सहमति

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *