Headlines

सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत, गढ़वाल राइफल्स और सीआईएमएस ग्रुप के बीच MOU

देहरादून

सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत, गढ़वाल राइफल्स और सीआईएमएस ग्रुप के बीच MOU

वीर नारियों और बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ, अग्निवीरों को भी लाभ

सैनिकों और उनके आश्रितों को उच्च शिक्षा में 40% फीस की छूट, गढ़वाल राइफल्स के साथ बड़ा करार

नशे के खिलाफ सेना के बीच पहुंची सजग इंडिया की मुहिम, ललित मोहन जोशी ने जवानों को किया जागरूक

अग्निवीरों से लेकर सैन्य अधिकारियों तक गूंजा नशामुक्ति का संदेश, स्वस्थ जीवन अपनाने का आह्वान

नशा आतंक का बड़ा हथियार”, ललित मोहन जोशी ने सेना के जवानों को किया जागरूक

गढ़वाल राइफल्स के करीब 2 हजार अग्निवीरों तक पहुंचा नशामुक्ति का संदेश, दिलाई जागरूकता की शपथ।

शिक्षा और नशामुक्ति की दोहरी पहल, लैंसडाउन में सैनिक परिवारों और युवाओं के लिए बड़ा संदेश

 

सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मिले सजग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी, 5 साल के कार्यकाल की दी बधाई

सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU

देश की सुरक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के परिवारों और सैन्य समुदाय से जुड़े विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून और गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, लैंसडाउन के बीच सुपर-300 मिशन एजुकेशन स्कीम के तहत एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए।

 

 

 

MOU पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया गढ़वाल रेजिमेंटल सेंटर, लैंसडाउन के सुरजन सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुई। कार्यक्रम में सेंटर के विभिन्न सैन्य अधिकारियों सहित 300 से अधिक जवानों ने प्रतिभाग किया।

सैनिक परिवारों के बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : ब्रिगेडियर विनोद नेगी

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने जारी किए आदेश शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

इस अवसर पर गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद नेगी ने कहा कि इस अनुबंध से गढ़वाल राइफल्स से जुड़े सैनिकों और उनके परिवारों को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। उन्होंने सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की इस पहल को अनूठा एवं सराहनीय प्रयास बताते हुए ग्रुप के चेयरमैन का आभार व्यक्त किया।

 

सैनिक परिवारों की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य : एडवोकेट ललित मोहन जोशी

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि गढ़वाल राइफल्स की वीर नारियों, वीर माताओं, बलिदानी सैनिकों के आश्रितों और अग्निवीरों के सम्मान में संस्थान की ओर से विभिन्न पाठ्यक्रमों में पात्र लाभार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने कहा कि संस्थान की ओर से चिकित्सा शिक्षा, पैरामेडिकल, प्रबंधन, कंप्यूटर साइंस, होटल मैनेजमेंट, लॉ एवं अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने का उद्देश्य यही है कि देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने जारी किए आदेश शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के साथ यह अनुबंध सैनिक परिवारों की सेवा करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा, “सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान केवल शब्दों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके बच्चों की शिक्षा और भविष्य को मजबूत बनाने के लिए ठोस प्रयास किए जाने चाहिए।”

 

 

यह MOU सैनिक परिवारों के सम्मान, शिक्षा के अधिकार और उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक एवं शैक्षणिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *