Headlines

उत्तराखंड में भी शुरू हुआ बीजेपी का सदस्यता अभियान सीएम धामी ने ली भाजपा की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता पार्टी ने 23 लाख से अधिक सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य वर्तमान में पार्टी के प्रदेश में 20 लाख 90 हजार सदस्य हैं ।

देहरादून

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सोमवार को बीजेपी की सदस्यता लिए जाने के साथ ही भाजपा का सदस्यता अभियान जहां देशभर में शुरू हो चला है, तो वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा सदस्यता लिए जाने के साथ ही उत्तराखंड में भी सदस्यता अभियान शुरू हो गया है,बीजेपी ने इस बार एक बड़ा लक्ष्य सदस्य बनाने का रखा है, साथ ही सदस्यता अभियान के साथ अब बूथ स्तर से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक भी बदलाव को लेकर चर्चाएं शुरू हो चली। क्या कुछ है सदस्यता अभियान का पूरा कार्यक्रम आप विस्तार से जानिए।

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू

उत्तराखंड में भी शुरू हुआ बीजेपी का सदस्यता अभियान

सीएम धामी ने ली भाजपा की सदस्यता

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता

पार्टी ने 23 लाख से अधिक सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य

वर्तमान में पार्टी के प्रदेश में 20 लाख 90 हजार सदस्य हैं

लोकसभा चुनाव में मिले कुल वोट के 75 प्रतिशत मतदाताओं को सदस्य बनाने का लक्ष्य

हर बूथ पर 200 सदस्य बनने का लक्ष्य

ये भी पढ़ें:   हर घर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ*  

दो चरणों मे चलेगा सदस्यता अभियान

पहला चरण 2 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा

दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा

16 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्य बनाने का चलेगा अभियान

1 नवम्बर से 10 नवम्बर तक तक सदयता का रजिस्टर तैयार होगा

10 नवम्बर को अभियान का समापन होगा

जिसके बाद बूथ स्तर से लेकर प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी

 

भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है और इस बार भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 10 करोड़ सदस्य पूरे देश में बनाने का लक्ष्य रखा गया है वहीं उत्तराखंड में भी पार्टी ने 23 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भाजपा की सदस्यता लेकर जहां देशभर में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है तो वहीं उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा की सदस्यता लेकर सदस्यता अभियान को उत्तराखंड में शुरू कर दिया है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही संगठन महामंत्री अजय कुमार के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और सतपाल महाराज को भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के द्वारा पार्टी की सदस्यता दिलाई गई है हर 3 साल बाद भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के साथ ही संगठन का विस्तार करने के साथ संगठन में भी बदलाव करती है। यानी कि भारतीय जनता पार्टी का जो सदस्यता अभियान चल रहा है जब वह 10 नवंबर को पूरा हो जाएगा तो उसके बाद भूत अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की चयन की प्रक्रिया नई सीरीज से शुरू होगी जिसके तहत पार्टी नए चेहरों को नई जिम्मेदारियां भी प्रदेश में देने का काम करेगी। सदस्यता अभियान शुरू होने को लेकर सीएम धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि पार्टी ने जो लक्ष्य तय किया है, उससे भी अधिक सदस्य पार्टी बनाने का काम करेगी जिसके लिए सभी नेता सदस्य बनाने के लिए काम करेंगे।

ये भी पढ़ें:   टीआईटीपी/SSW जापान प्लेसमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत जापान में प्लेसमेंट के लिए चयनित प्रशिक्षु छात्रा दलजीत कौर के सम्मान में देहरादून में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

 

भाजपा के संगठन महामंत्री आदित्य कोठारी का कहना है कि सदस्यता अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा पहले 2 सितंबर से 15 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तो वहीं उसके बाद 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा पार्टी ने लक्ष्य तय किया है की जीतने वोट पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव में हासिल हुए थे उस 75% मतदाताओं को पार्टी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाएगी। हर भूत पर लगभग 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उत्तराखंड में 11 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ है,इसलिए पार्टी आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लेगी।

ये भी पढ़ें:   सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से 97 दिनों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी देखिए वीडियो

 

कुल मिलाकर देखें तो भाजपा ने जहां सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है तो, वहीं दूसरी तरफ अब संगठन के भीतर नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन के साथ ही, जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, और बूथ अध्यक्ष को लेकर भी लॉबिग शुरू हो चली है, ऐसे नहीं देखना यही होगा कि आखिरकार भाजपा ने जो लक्ष्य निर्धारित किया है क्या सदस्यता अभियान के जरिए उसे हासिल किया जाता है और जब में प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठन में बदलाव की बयान आएगी तो फिर नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ किन-किन पदों पर और नए चेहरों को प्रदेश में जिम्मेदारियां मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *