Headlines

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा के चनौदा में स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पहुँचकर शहीदों को किया नमन 

सोमेश्वर

  • कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा के चनौदा में स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पहुँचकर शहीदों को किया नमन  बोरारो घाटी के चनौदा में स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पहुँचकर शहीद स्वन्त्रता संग्राम सेनानियों को पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि आर्पित की ।

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष महिपाल सिंह भाकुनी ने मंत्री रेखा आर्य का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

स्वतंत्रता सेनानी शहीद दिवस पर बोलते हुए मंत्री रेखा आर्य ने कहा यह दिन बेहद ऐतिहासिक है क्योंकि अगर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति न दी होती तो आज हम भारत माता की जय का उद्घोष भी नहीं कर पाते और मुझे बेहद गर्व है कि मैं सोमेश्वर के बोरारो घाटी की बेटी हूं जहां मेरा जन्म हुआ। जहां के सैकड़ो स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ये भी पढ़ें:   दिल्ली में सीएम धामी–नितिन गडकरी बैठक, सड़क नेटवर्क विस्तार पर बड़ा फैसला 7 हजार करोड़ की योजनाओं को मिली सहमति

स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सोमेश्वर विधानसभा के अंतर्गत सोमेश्वर की जनता के लिए विकास के अभूतपूर्व कार्य करने के लिए प्रयासरत हूं। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि मुझे यह अवगत कराते हुए बेहद खुशी हो रही है कि जब से सोमेश्वर की देवतुल्य जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया है तब से लगातार हम क्षेत्र के विकास के लिए अग्रसर है और सोमेश्वर के अंतर्गत मठ, पुल समेत अनेकों ऐसे पुल हैं जिनका या तो निर्माण चल रहा है या फिर लोकार्पण हो चुका है। हमारी सरकार कार्यशैली में विश्वास रखती है । हम जिस विकास कार्य का भूमि पूजन करते हैं उसका लोकार्पण भी करते हैं और उसका उद्घाटन भी हम करते हैं। समय बदल चुका है अगर कार्य करने की इच्छा शक्ति हो और क्षेत्रीय देव तुल्य जनता का साथ हो तो कोई भी ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती जो विकास के रास्ते में रोड़ा बने।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *