Headlines

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने राज्य में दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुगम और सुविधाजनक मतदान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश 

दिव्यांग मतदाताओं को मिले सभी जरूरी सुविधाएं: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने राज्य में दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुगम और सुविधाजनक मतदान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सचिवालय में आयोजित राज्य स्तरीय प्रचालन समिति ऑन एक्सेसिबल इलेक्शन की बैठक में उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम सुविधाएं (एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी – AMF) हर हाल में उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि हर तीन माह में दिव्यांग पेंशनधारकों की अद्यतन सूची निर्वाचन विभाग को उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें पीडब्ल्यूडी मतदाता के रूप में सूचीबद्ध किया जा सके। उन्होंने आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (SSR) में इस पर विशेष फोकस करने को कहा।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कुल 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

उन्होंने जिला स्तर पर पीडब्ल्यूडी आइकॉन चिन्हित करने और उनके माध्यम से जागरूकता बढ़ाने की बात कही। इसके साथ ही एनआईईपीवीडी को ब्रेल आधारित मतदाता जागरूकता सामग्री तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने राज्य में गठित तीन स्तरीय समितियों (राज्य, जनपद और विधानसभा स्तर) की जानकारी दी और बताया कि राज्य में 30-39 आयु वर्ग के दिव्यांग मतदाता सर्वाधिक हैं। आयोग का उद्देश्य है कि हर पोलिंग बूथ पर रैम्प, व्हीलचेयर, शौचालय, पीने का पानी, बैठने और छांव जैसी सुविधाएं सुलभ कराई जाएं।

बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, एडीएम देहरादून जय भारत सिंह, शिक्षा, समाज कल्याण, सूचना, एनआईईपीवीडी समेत विभिन्न विभागों और एनजीओ प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *