Headlines

भुट्टे की ठेली पर रुका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला ठेली के पास जाकर खुद भूना भुट्टा, देखिए वीडियो

खटीमा: भुंटे की खुशबू पर रुका सीएम धामी का काफिला, खुद भूना भुट्टा,

महिला को सौंपा, हालचाल भी जाना

भारामल दर्शन के बाद जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला पीलीभीत रोड से गुजर रहा था, तभी अचानक एक ठेली के पास उनका काफिला रुक गया।

ठेली पर एक महिला भुट्टा भूनने का इंतजार कर रही थी। मुख्यमंत्री धामी न सिर्फ खुद ठेली पर पहुंचे, बल्कि अपने हाथों से भुट्टा भूनकर उसी महिला को सौंपा और उसका हालचाल भी जाना।

इसके बाद सीएम धामी ने खुद भी भुट्टे का स्वाद चखा और आमजन से आत्मीयता के साथ बातचीत की। यह दृश्य देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और इस सहज व्यवहार के लिए मुख्यमंत्री की सराहना करते नजर आए। कुछ देर बाद उनका काफिला अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गया।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिरसनी के उच्चीकरण किये जाने पर क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय परिवार ने विधायक सहदेव पुंडीर का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *