Headlines

नैनीताल कैंची धाम स्थापना दिवस के उपलक्ष में भक्तों की लगी भीड़

नैनीताल

कैंची धाम स्थापना दिवस के उपलक्ष में भक्तों की लगी भीड़

नैनीताल स्थित कैंची धाम भक्तों के जयकारों से गूंज उठा है। भक्त सवेरे तीन बजे से लंबी कटार में लगकर बाबा नीब करोरी के दर्शन को बेताब दिखे। इस वर्ष लगभग ढाई लाख श्रद्धालुओ के आने की उम्मीद की जा रही है। भक्त लंबी लंबी कटारों में बाबा के दर्शन करने को पहुँचे है। वहीं पुलिस की टीम भी चप्पे चप्पे पर तैनात है जो व्यवस्थाओं को संभालने में जुटी है। वहीं अत्यधिक भीड़ के कारण कई भक्त लंबी कटार के आगे ना बढ़ने से और पुलिस की व्यवस्थाओं से नाराज भी दिखे।

ये भी पढ़ें:   दिल्ली में सीएम धामी–नितिन गडकरी बैठक, सड़क नेटवर्क विस्तार पर बड़ा फैसला 7 हजार करोड़ की योजनाओं को मिली सहमति

देश के छोटे से प्रदेश उत्तराखंड में नैनीताल से 18 किलोमीटर दूर सिप्रा नदी के तट पर कैंची गांव में एक धाम है जहाँ एक छोटा सा मंदिर बनाया गया था। आज उस मंदिर का स्वरुप मान्यताओं और चमत्कारों के चलते आलीशान हो चुका है। दिल्ली से अल्मोड़ा जाने वाले राष्ट्रिय राजमार्ग 87 ई पर वैली में बने इस मंदिर को आध्यात्म का गढ़ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *