Headlines

दून पुलिस ने टीचर को पढ़ाया कानून का पाठ सड़क पर महिला से अभद्रता के मामले का एसएसपी ने लिया था संज्ञान

देहरादून

दून पुलिस ने टीचर को पढ़ाया कानून का पाठ, कुछ ही घंटों में पहुँचा हवालात*

सड़क पर महिला से अभद्रता के मामले का एसएसपी ने लिया था संज्ञान*

प्रेमनगर क्षेत्र में महिला के साथ अभद्रता करने वाले अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

*गिरफ्तार अभियुक्त निजी शिक्षण संस्थान में है असिस्टेंट प्रोफेसर*

थाना प्रेमनगर महिला द्वारा थाना प्रेम नगर पर प्रार्थना पत्र दिया कि अपने घर के पास गली में वॉक करते समय अज्ञात मोटरसाइकिल चालक द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई, तथा विरोध करने पर मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया। प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना प्रेमनगर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में जनगणना-2027 की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से शुरू होगी गणना

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष प्रेमनगर को कड़े दिशा निर्देश देते हुए थाना प्रेमनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा गया  संधिक्त व्यक्ति का हुलिया प्राप्त किया गया तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त मोटरसाइकिल के नंबर से अभियुक्त के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त के संबंध में जानकारी कर घटना में शामिल अभियुक्त वरुण रावत को प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त वरुण रावत एक निजी शिक्षण संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। अभियुक्त को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   जय बदरी विशाल के जयकारों के बीच श्री बदरीनाथ धाम के  कपाट हुए शीतकाल के लिए बंद_

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *