Headlines

पूर्व निजी सचिव रहे धोखाधड़ी के आरोपी गिरफतार ।

देहरादून

पूर्व निजी सचिव रहे धोखाधड़ी के आरोपी गिरफतार ।

दवाई सप्लाई के टेंडर के नाम पर हरिद्वार निवासी व्यक्ति के लाखों रुपए की धोखाधड़ी मामले में मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव आरोपी प्रकाश चंद्र उपाध्याय को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया की परिचित सौरव वत्स के माध्यम से उनकी मुलाकात पीड़ित राम केवल से हुऐ थी । जो दवाई सप्लाई का टेंडर दिलाने के बहाने पीड़ित को सचिवालय लाया था । दोनों आरोपी द्वारा फर्जी सूचना मेमो बनाकर अपने हस्ताक्षर किए गए। मेमो में खर्च होने वाली कल 51,74,440 रुपए की राशि का फर्जी बिल बनाकर राम केवल को दिया गया जिसको देखकर राम केवल को यकीन हो गया की टेंडर उसके नाम पर जारी हो गया है इसके एवाज में आरोपी द्वारा पीड़ित से करीब 52 लाख रुपए विभिन्न तरीके से ठगे गए। वही राजस्थान के प्रताप नगर में धोखाधड़ी के मामले में सौरव वत्स को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया है । एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों के लिए विभिन्न टीम गठित की गई है जो गैंग के अन्य वारदातों का भी खुलासा कर सकेंगी।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने जारी किए आदेश शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *