Headlines

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा टिहरी लोकसभा के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया मंत्री गणेश जोशी ने ।

देहरादून

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा टिहरी लोकसभा के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के न्यू कैंट रोड़ सालावाला स्थित दून वन काम्प्लेक्स में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी, टिहरी लोकसभा के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार भी उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत का नेतृत्व एक ऐसा व्यक्तित्व कर रहा है। जिसने देश का मान सम्मान विश्व में ऊंचा किया है। उन्होंने कहा 10 वर्षो में कई ऐतिहासिक कार्य हुए है।

ये भी पढ़ें:   देहरादून जिले में मंगलवार को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी

मंत्री जोशी ने कहा कि जहां अन्य पार्टियों ने लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी तक घोषित नहीं कर पाएं हैं ,वहीं भारतीय जनता पार्टी ने सभी प्रत्याशियों को घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा पिछले चुनाव में 21 हजार से अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह की जीत दिलाई थी।

उन्होंने कहा नेतृत्व को भरोसा दिलाया है कि इस बार 31 हजार से अधिक मतों से टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाएंगे। उन्होंने कहा जहां 400 पार का नारा हम साकार करने जा रहे हैं। वहीं उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें भाजपा दुगने अंतर से जीतने वाली है, यह उत्साह कार्यकताओं में साफ दिख रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *