Headlines

हरकी पैड़ी पर रील बनाने को लेकर गंगा सभा करेगी कार्यवाही

हरिद्वार

आजकल हर किसी युवा पर सोशल मीडिया में रियल बनाने का जुनून इस कदर हावी है कि वह किसी भी धार्मिक अथवा सामाजिक आस्था को दरकिनार करते हुए रील बनाने पर आमादा है,

ऐसी ही एक घटना हरकी पैड़ी पर भी दिखाई दी।

दरअसल हरकी पैड़ी पर भगवा कपड़ों में रील बनाते युवक युवती का वीडियो खासा वायरल हो रहा है जिसमें युवक युवती द्वारा भगवा कपड़ों में रील बनाई जा रही है,

हालांकि भगवा कपड़ों में अश्लील रील बनाने का आसपास खड़े लोगों ने कड़ा विरोध किया जिसके बाद दोनों ही युवक युवती वहाँ से चलते बने।

मामले का संज्ञान लेते हुए श्रीगंगा सभा हरिद्वार के अध्यक्ष ने बयान जारी करते हुए कहां की जो भी लोग धार्मिक स्थलों पर इस तरह की अश्लीलता फैला रहे हैं उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि कोई अन्य धार्मिक स्थलों पर सनातन धर्म को अपमानित करने वाला कोई भी कार्य ना कर सके,

ये भी पढ़ें:   टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उन्होंने कहा कि श्री गंगा सभा, हरकी पैड़ी क्षेत्र में ऐसे होर्डिंग और पोस्ट लगवाएगी जिसमें साफ-साफ लिखा होगा कि हरकी पैड़ी क्षेत्र में रेल बनाना आपराधिक श्रेणी में आता है साथी उन्होंने कहा कि गैर हिंदू हर की पहाड़ी क्षेत्र में प्रवेश न करें इसको लेकर भी होर्डिंग में साफ-साफ लिखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *