Headlines

भानियावाला निवासी मेजर प्रणय नेगी के शहीद होने का दुःखद समाचार ।

माँ भारती की रक्षा करते हुए डोईवाला क्षेत्र के भानियावाला निवासी मेजर प्रणय नेगी के शहीद होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। देश की आन, बान और शान की रक्षा हेतु दिया गया आपका सर्वोच्च बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। तबियत बिगड़ने से हुआ निधन

बता दें कि 37 वर्षीय मेजर प्रणय नेगी जम्मू कश्मीर के लेह में तैनात थे। सोमवार रात्रि आठ बजे उन्होने माता-पिता से फोन पर बात की थी। वहीं रात्रि में अपनी पोस्ट पर तैनाती के दौरान उनका स्वास्थ्य बिगड़ने पर उनका निधन हो गया।

ये भी पढ़ें:   हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जिसकी सूचना मंगलवार सुबह 10 बजे सेना के अधिकारियों ने फोन के माध्यम दी।
मेजर नेगी मूल रूप से थाती डागर कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल जनपद के निवासी है।

94 मीडियम रेजिमेंट में तैनात थे।  मेजर प्रणय नेगी मसूरी के सेंट जोर्ज स्कूल में शिक्षा प्राप्त की थी। जहां उन्हें बेस्ट स्टूडेंट के रूप में राष्ट्रपति ने सम्मानित भी किया था।
उनकी दो विवाहिता बहनें, पत्नी और डेढ़ साल का बेटा है। उनके बलिदान की सूचना से क्षेत्र में शोक व्याप्त है । क्षेत्र के लोग और रिश्तेदार उनके घर पहुंच कर स्वजनों को सांत्वना दे रहे है ।उन्होंने बताया संभवतः मेजर का पार्थिव शरीर बुधवार तक आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *