Headlines

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में सिलक्यारा टनल हुई ब्रेकथ्रू, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के बीच की दूरी 25 किमी होगी कम

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सिलक्यारा टनल  हुई ब्रेकथ्रू, लगभग 4.50 किमी लंबी इस सुरंग का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गंगोत्री और यमुनोत्री के बीच की दूरी 25 किमी कम हो जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी सिलक्यारा सुरंग के समीप बाबा बौखनाग के नवनिर्मित मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

इस दौरान बाबा बौखनाग की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व मंगल की कामना की।

वर्ष 2023 में हुए सिलक्यारा टनल हादसे के बाद  प्रधानमंत्री  Narendra Modi  के कुशल मार्गदर्शन में  सरकार द्वारा तत्परता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था,

बाबा बौखनाग की असीम कृपा और राहत एवं बचाव दलों के अथक परिश्रम से टनल में फंसे सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

ये भी पढ़ें:   केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 26 जून को उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक में कृषि और ग्रामीण विकास पर होगी अहम चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा सिलक्यारा टनल के मुख्यद्वार पर बाबा बौखनाग का मंदिर न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि उस अद्भुत साहस, समर्पण और सामूहिक प्रयास की स्मृति भी है, जिसने 41 श्रमिकों को नया जीवन प्रदान किया। मुझे विश्वास है कि बाबा बौखनाग का यह धाम आने वाले समय में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए प्रेरणा एवं आस्था का केंद्र बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *