Headlines

ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में MBBS के नये सत्र का शुभारंभ

देहरादून
ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में MBBS के नये सत्र का शुभारंभ*

 

देहरादून के ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में MBBS के तीसरे बैच के नये सत्र का श्रीगणेश आज इंडक्शन प्रोग्राम के साथ हुआ

सिल्वर जुबली कंवेंशन सेंटर में भावी चिकित्सकों को संबोधित करते हुए ग्राफिक एरा ग्रुप के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में सफलता के लिए नॉलेज और एथिक्स के साथ दूसरों के प्रति सिम्पैथी बहुत जरूरी है। चिकित्सक का कार्य सेवा से जुड़ा है, इसलिए मरीजों के प्रति संवेदनशीलता सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि ग्राफिक एरा अस्पताल में दुनिया की नवीनतम टेक्नोलॉजी अपनाई जा रही है और आने वाले एक साल में छात्रों के लिए स्विमिंग पूल, जिम्नेजियम और विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर भी विकसित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   सेवा संकल्प अभियान: नानकमत्ता पहुंचे CM धामी, गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में किया श्रमदान, लगाई झाड़ू

इससे पहले डीन डॉ अर्चना ठाकुर ने नये छात्रों को नियम-कायदों की जानकारी दी। इस बार कॉलेज की सीटें बढ़ाकर 250 कर दी गई हैं। इस मौके पर उत्तराखंड, यूपी, दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों से आए छात्र और उनके अभिभावक मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *