Headlines

देहरादून एयरपोर्ट पर शुक्रवार को भी इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी।

 

इंडिगो एयरलाइन की तमाम उड़ान शुक्रवार को भी हुई रद्द।

देहरादून एयरपोर्ट पर शुक्रवार को भी इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी।

एयरलाइन की ओर से यात्रियों की सहायता के लिए एयरपोर्ट पर एक विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।
जबकि एएआई (एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की टीम भी यात्रियों को हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कुल 13 इंडिगो उड़ानों का संचालन निर्धारित था, लेकिन सभी को रद्द कर दिया गया है। वर्तमान में एयरपोर्ट पर लगभग 100 यात्री मौजूद हैं, जिनकी सहायता की जा रही है।

इंडिगो का कहना है कि स्थिति से संबंधित और जानकारी शीघ्र ही साझा की जाएगी।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने धर्मावाला में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का किया लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *