Headlines

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के हाथीबड़कला़ स्थित शक्ति कॉलोनी में ₹303.46 लाख की लागत से स्वीकृत सीवरेज योजना का विधिवत शिलान्यास किया।

देहरादून

शक्ति कॉलोनी में स्वीकृत लागत ₹303.46 लाख की सीवरेज योजना का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी*

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के हाथीबड़कला़ स्थित शक्ति कॉलोनी में ₹303.46 लाख की लागत से स्वीकृत सीवरेज योजना का विधिवत शिलान्यास किया।

इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के 1300 से अधिक परिवारों को सीवरेज समस्या से राहत मिलेगी।

शिलान्यास समारोह के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह परियोजना लंबे समय से लंबित समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय निवासियों को सुविधाओं का लाभ जल्द मिल सके।

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट मंत्री खजान दास ने वृद्ध समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की

मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धामी सरकार ने यूसीसी, सख्त नकल कानून और धर्मांतरण कानून जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की आपदा आने पर मुख्यमंत्री और मंत्रीगण स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हैं, जो सरकार की संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सरकार जनसुविधाओं को बेहतर बनाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Collection Admin Columns Pro Advanced Custom Fields (ACF) Admin Columns Pro BuddyPress Columns Admin Columns Pro Events Calendar Admin Columns Pro Meta Box Admin Columns Pro Ninja Forms Admin Columns Pro Pods Admin Columns Pro Toolset Types Admin Columns Pro WooCommerce Columns Admin Columns Pro WordPress Plugin Admin Menu Editor Pro