Headlines

टनकपुर : किरोड़ा नाले में मैक्स जीप बही, पांच लोगों को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू , एक किशोरी की हुई मौत, दो की तलाश

टनकपुर : किरोड़ा नाले में मैक्स जीप बही, पांच लोगों को रेस्क्यू किया, एक किशोरी की हुई मौत, दो की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे। एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

किरौडा नाले में बहे एक मैक्स वाहन जिसमें लगभग 09 व्यक्ति सवार थे।

जिनमें से 05 व्यक्तियों का निकाला गया है। जिन्हें 108 के माध्यम से उपजिला चिकित्सालय, टनकपुर भेजा गया था।

जिसमें से 01 महिला की मृत्यु हो गयी है तथा 04 महिला 01 पुरुष का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें:   हरिद्वार भूमि घोटाले में धामी सरकार बड़ा एक्शन हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी कार्रवाई

01 पुरुष चन्द्र सिंह मौनी पुत्र श्री प्रहलाद सिंह उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम ज्ञानखेड़ा टनकपुर जिनके द्वारा एक घायल बच्ची को बचाया गया है।

घटना में मृतक व्यक्तियों की संख्या

01 महिला

मृतक का विवरण

1. कु. बलविंदर कौर पुत्री सुखविंदर सिंह उम्र लगभग 14 वर्ष निवासी विजयपुर पकड़िया, खटीमा, उधम सिंह नगर।

घायलों की संख्या

04 महिला 01 पुरुष

घायल व्यक्ति का विवरण

1. कु. पवनदीप कौर पुत्री गुरमीत उम्र लगभग 17 वर्ष, निवासी ग्राम हरदुजिया, खटीमा, उधम सिंह नगर।

2. कु. अमनदीप कौर पुत्री गुरमीत उम्र लगभग 15 वर्ष, निवासी ग्राम हरदुजिया, खटीमा, उधम सिंह नगर। 3. कु. सीमा पुत्री सुखविंदर सिंह, उम्र लगभग 5 वर्ष, निवासी विजयपुर पकड़िया.

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट 

खटीमा, उधम सिंह नगर। 4. श्री उवेश, पुत्र खुरशीद उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी वार्ड-03 वर्मा लाईन तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) (ड्राइवर)

5. कु. गीता कठैत पुत्री श्री अमर सिंह, उम्र लगभग 12 वर्ष, निवासी खेतखेडा तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर), चम्पावत।

जिलाधिकारी चम्पावत उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, पूर्णागिरि (टनकपुर) सहित राजस्व विभाग के 10 कार्मिक मौके पर उपस्थित हैं। SDRF के 16 जवान, सिविल पुलिस के 10 जवान, अग्निशमन विभाग 13 जवानों द्वारा राहत बचाव कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *