Headlines

मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने डोईवाला से लेकर ऋषिकेश तक प्राधिकरण की विभिन्न परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया।

देहरादून

मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने डोईवाला से लेकर ऋषिकेश तक प्राधिकरण की विभिन्न परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया।

विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए गए इस निरीक्षण में उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया।

डोईवाला पार्क में सौंदर्यीकरण व सांस्कृतिक संरक्षण पर जोर
डोईवाला में विकसित किए जा रहे आधुनिक पार्क में उपाध्यक्ष ने म्यूरल्स, सेल्फी प्वाइंट और घास पेंटिंग सहित पहाड़ी संस्कृति को दर्शाने वाले सभी कलात्मक निर्माणों की गुणवत्ता जांची। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य उच्च मानकों के अनुरूप हों और स्थानीय संस्कृति का समुचित प्रतिनिधित्व करें। इसी दौरान उन्होंने नगर पालिका द्वारा निर्मित मोक्ष धाम का भी निरीक्षण किया और सुविधाओं के उन्नयन में सर्वोत्तम गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिरसनी के उच्चीकरण किये जाने पर क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय परिवार ने विधायक सहदेव पुंडीर का आभार व्यक्त किया

ऋषिकेश में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण की समीक्षा
ऋषिकेश में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना का निरीक्षण करते हुए तिवारी ने निर्माण सामग्री, संरचना की मजबूती और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से जांच की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहर की पार्किंग समस्या को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

कैम्प कार्यालय में कार्यप्रणाली का अवलोकन
उपाध्यक्ष ने ऋषिकेश कैम्प कार्यालय में परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट, दस्तावेज प्रबंधन और जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को जनसुनवाई बढ़ाने और सभी कार्यों की नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने को कहा।

ये भी पढ़ें:   कैंट विधायक सविता कपूर द्वारा हरबंस कपूर राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, कौलागढ़ में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया गया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *