Headlines

31अगस्त,सोमवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट देहरादून जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

देहरादून

भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष चौहान ने 31 अगस्त, सोमवार को देहरादून जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

आदेश के तहत कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, निजी, अशासकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी 31 अगस्त को बंद रहेंगे। विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को डीएम के आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 53.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *