Headlines

जलापूर्ति को लेकर खलंगा वन क्षेत्र पर जलाशय निर्माण को लेकर करीब 2000 पेड़ कटान किए जाने हैं।सामाजिक, राजनीतिक, व जन संगठन पुरजोर विरोध कर रहे हैं।

खलंगा पेड़ कटान

देहरादून

शहर में लगातार विकास कार्यों के नाम पर पेड़ कटान किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर में जलापूर्ति को लेकर खलंगा वन क्षेत्र पर जलाशय निर्माण को लेकर करीब 2000 पेड़ कटान किए जाने हैं।

इस वन क्षेत्र को बचाने को लेकर तमाम सामाजिक, राजनीतिक, व जन संगठन पुरजोर विरोध कर रहे हैं।

इसी क्रम में उत्तराखंड पूर्व कैबिनेट मंत्री कांग्रेस हीरा सिंह बिष्ट व कांग्रेस के मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि भी खलंगा पहुंचे और वन कटान का विरोध किया।

उनका कहना है कि वन मानव जीवन को सुरक्षित संरक्षित रखने की जगह है। खलंगा में पेड़ों को काटने की साजिश रची जा रही है जिसका कड़ा विरोध किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी एजेंसियां को दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

उन्होंने कहा कि पेड़ पर्यावरण को बचाने के साथी ऑक्सीजन देने का काम भी करते हैं, लेकिन सरकार विकास के नाम पर पेड़ों पर आरी चला रही है। उन्होंने कहा कि तमाम जन संगठन, सामाजिक संगठनों की ओर से इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो उसके लिए आंदोलन भी किए जाएंगे। वहीं स्थानीय निवासी सिंधुजा का इसको लेकर कहना है कि हमने प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान को देखा है और यह प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का ही नतीजा है। फिर एक बार ऐसा किया जा रहा है। हमारी जनप्रतिनिधियों से अपील है कि ऐसा ना किया जाए।

ये भी पढ़ें:   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में दिल्ली में सम्पन्न हुई उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *