Headlines

पुलिस कप्तानों को डीजीपी के सख्त निर्देश, आए दिन सड़कों पर निकलने वाले धार्मिक और अन्य किस्म के जुलूसों-प्रदर्शनों-धरनों को लेकर निर्देश हुए जारी,

देहरादून

पुलिस कप्तानों को डीजीपी के सख्त निर्देश,

आए दिन सड़कों पर निकलने वाले धार्मिक और अन्य किस्म के जुलूसों-प्रदर्शनों-धरनों को लेकर निर्देश हुए जारी,

धरना प्रदर्शनों से लोगों को होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए DGP अभिनव कुमार ने सभी पुलिस कप्तानों को सख्त हिदायत दी,

सभी पुलिस कप्तान DM के साथ तालमेल रखते हुए ऐसे आयोजनों को मंजूरी दें,

शान्ति व्यवस्था बनाए रखते हुए जुलूसों को विनियमित करें,

ट्रेफिक व्यवस्था सुचारू बनाये रखने का काम करे,

स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों-छात्रों और दफ्तर के लिए निकले कर्मचारियों को परेशानी न हो,

ये दिए निर्देश –

आयोजनों को मंजूरी देते समय अस्पताल व शिक्षण संस्थाओं के कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न होने का ख्याल रखना होगा।

ये भी पढ़ें:   हरिद्वार भूमि घोटाले में धामी सरकार बड़ा एक्शन हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी कार्रवाई

मरीजों व छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में कोई रूकावट उत्पन्न न हो।

आयोजनों की समय सीमा निर्धारित की जाएगी.तय समय के बाद जन जमाव को गैर कानूनी घोषित किया जाएगा। इसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

आयोजनों की अनुमति देने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लिया जाएगा कि लोगों के सामान्य जीवन में कोई रूकावट उत्पन्न न हो।

जुलूस, प्रदर्शन का मार्ग विनियमित करने से पूर्व सभी किस्म की संभावित समस्याओं को ध्यान में रखा जाएगा

आयोजनों की अनुमति आम तौर पर राजकीय कार्य दिवसों पर नहीं दी जाएगी।

आयोजनों की अनुमति अधिक से अधिक राजकीय अवकाशों के दौरान ही दी जाएगी

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

धरना-प्रदर्शन सम्भव हो तो निर्धारित धरना स्थल पर ही करने की अनुमति दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *