Headlines

मुख्यमंत्री ने चमोली ज़िले के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल लाटू देवता मंदिर को मास्टर प्लान के अंतर्गत विकसित करने की घोषणा की,

देहरादून

चमोली के लाटू देवता मंदिर का मास्टर प्लान के तहत होगा विकास*

  • मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा*

*प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को संवारने की दिशा में एक और पहल*

उत्तराखंड की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान को संरक्षित व सशक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बड़ा कदम,

मुख्यमंत्री ने चमोली ज़िले के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल लाटू देवता मंदिर को मास्टर प्लान के अंतर्गत विकसित करने की घोषणा की,

यह मंदिर उत्तराखंड की प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात यात्रा का मुख्य पड़ाव होने के साथ ही स्थानीय जनमानस की आस्था का एक प्रमुख केंद्र है,

हर बारह वर्षों में आयोजित होने वाली इस यात्रा के दौरान देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं इस मंदिर में आते हैं,

ये भी पढ़ें:   01 एवं 02 जुलाई को कई जनपदों में बहुत भारी वर्षा की संभावना*,

लाटू देवता मंदिर के विकास की घोषणा से न केवल इस धार्मिक स्थल की भव्यता और सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि इससे क्षेत्रीय पर्यटन को भी नई ऊर्जा मिलेगी।

मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्र को योजनाबद्ध ढंग से विकसित करने से श्रद्धालुओं को ठहरने, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

इस योजना से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आजीविका में सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *