Headlines

दो मई को खुलेंगे तुंगनाथ धाम के कपाट

ऊखीमठ

– दो मई को खुलेंगे तुंगनाथ धाम के कपाट ।

पंच केदारो मे तृतीय केदार के नाम से विख्यात व हिमालय मे सबसे अधिक ऊंचाई पर विराजमान भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलने व चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ से कैलाश रवाना होने की तिथि वैशाखी पर्व पर पंचाग गणना के अनुसार घोषित कर दी गयी है ।

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली 30 अप्रैल को शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ से कैलाश के लिए रवाना होगी तथा विभिन्न यात्रा पडावो पर भक्तो को आशीर्वाद देते हुए दो मई को कैलाश पहुंचेगी तथा भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश पहुंचने पर तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट वेद ऋचाओ व बम – बम भोले के उदघोषो के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जायेगे ।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *