Headlines

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद की प्रक्रिया शुरू प्रदेश के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये

 

बदरीनाथ

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट के कपाट बंद होने की प्रक्रिया  बुधवार प्रात: से शुरु हो गयी है देर शाम को श्री गणेश मंदिर के कपाट बंद हो जायेंगे।

आज श्री गणेश जी के मंदिर परिसर स्थित मंदिर में रावल, धर्माधिकारी वेदपाठी आचार्यों द्वारा पूजा-अर्चना के पश्चात विधिवत पंच स्नान के पश्चात गणेश जी की मूर्ति को निर्वाण रूप में लाकर श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भगृह में बदरीश पंचायत के साथ दर्शनार्थ रखा गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत पहली पंच पूजा में शामिल हुए। भगवान बदरीविशाल के साथ ही उन्होंने बदरीश पंचायत में विराजमान हुए श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं दर्शन किये सबकी मंगलकामना की।

ये भी पढ़ें:   BKTC CEO की चिट्ठी से सवाल, क्या मंदिरों के दान-चढ़ावे को लेकर अंदरखाने बढ़ी चिंता?

पंच पूजा के अंतर्गत आज रावल अमरनाथ नंबूदरी श्री गणेश जी के कपाट बंद करेंगे।

इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट, अमित बंदोलिया पूजा-अर्चना संपन्न करेंगे।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि कल 14 नवंबर बृहस्पतिवार को आदि केदारेश्वर तथा आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद होंगे तथा 15 नवंबर को वेद पुस्तकों की पूजा-अर्चना तथा वेद ऋचाओं का वाचन बंद होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *