Headlines

9 अक्टूबर की दिल्ली में होने वाले भारत और बांग्लादेश क्रिकेट मैच के खिलाफ संतों ने मौर्चा खोल गृह मंत्री को पत्र लिखकर इसे रोकने की मांग की है।

हरिद्वार

9 अक्टूबर की दिल्ली में होने वाले भारत और बांग्लादेश क्रिकेट मैच के खिलाफ संतों ने मौर्चा खोल दिया है। सोमवार को जूना अखाड़े के महामण्डलेश्वर यति नरसिंघानंद गिरी ने हरिद्वार की कुल देवी मानी जाने वाली माया देवी मंदिर में मैच के विरोध में सांकेतिक धरना देकर इसकी शुरुआत की। मंदिर परिसर से यति ने बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति को लेकर अपना रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ वहाँ हिंदूओ को दुर्गा पूजा नही करने दी जा रही है और दूसरी तरफ हम लोग उसी देश के साथ मैच खेल रहे है ।

उन्होंने कहा कि इसके विरोध स्वरूप उन्होंने गृह मंत्री को पत्र लिखकर इसे रोकने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:   पटेलनगर क्षेत्र के भुड्डी गांव में हुयी युवक की हत्या का 10 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा

उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नही होता वे विरोध में हरिद्वार या डासना पीठ में अग्नि समाधि लेंगे। यति के इस विरोध को हरिद्वार में भी समर्थन मिलना शुरू हो गया है। परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष ने यति की इस मांग को जायज बताकर इसका समर्थन किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *