Headlines

मसूरी विधानसभा में सदस्यता अभियान की वर्चुअल माध्यम से समीक्षा की कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज पार्टी पदाधिकारियों शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से मसूरी विधानसभा में सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सदस्यता अभियान के अंतर्गत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी आने वाले तीन रविवार को अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा आज विगत 10 वर्षो में देश हित में हुए अभूतपूर्व फैसलों और विकास कार्यों का ही परिणाम है, कि आज जन जन भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान भी किया ।

ये भी पढ़ें:   केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 26 जून को उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक में कृषि और ग्रामीण विकास पर होगी अहम चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *