Headlines

राजधानी की सड़कों पर रील बनाने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ एसएसपी देहरादून ने सख्त रुख अपना लिया है

देहरादून

राजधानी की सड़कों पर रील बनाने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ एसएसपी देहरादून ने सख्त रुख अपना लिया है

सोशल मीडिया पर राजपुर रोड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें दो कारों (UK07HJ-3133 और UK07FD-8178) में सवार कुछ युवक खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए हुड़दंग मचा रहे थे।

एसएसपी के निर्देशों पर डालनवाला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वीडियो के आधार पर दोनों गाड़ियों को ट्रेस किया।

पुलिस ने दोनों चालकों समेत कुल 06 युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को मोटर वाहन (MV) एक्ट के तहत सीज कर दिया है,

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) सांसद के0सी0 वेणुगोपाल

जबकि आरोपियों के खिलाफ पुलिस एक्ट में वैधानिक कार्रवाई की गई है।

दून पुलिस ने सख्त हिदायत दी है कि सड़कों पर जनसुरक्षा से खिलवाड़ और यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *