देहरादून
टीआईटीपी/SSW जापान प्लेसमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत जापान में प्लेसमेंट के लिए चयनित प्रशिक्षु छात्रा दलजीत कौर के सम्मान में देहरादून में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में दलजीत कौर अपने माता-पिता अजीत एवं श्रीमती शैलजीत के साथ उपस्थित रहीं और अपनी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का जश्न मनाया।
लर्नेट स्किल्स लिमिटेड जापान के TITP/SSW कार्यक्रमों के अंतर्गत अधिकृत Sending Organization के रूप में कार्य करते हुए युवाओं को जापान में इंटर्नशिप एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। संस्था प्रशिक्षण, कौशल विकास तथा जापान में उपलब्ध रोजगार अवसरों से युवाओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
समारोह में पूर्व राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर गुरसिख एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिंद्रा, महासचिव इंदरजीत सिंह, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जसबीर कौर तथा संस्था के सदस्य तनु आनंद, गुरबक्स सिंह डांग एवं मनप्रीत सिंह भी मौजूद रहे।
लर्नेट स्किल्स लिमिटेड की ओर से रीजनल हेड रमेश पेटवाल, होटल मैनेजमेंट प्रिंसिपल संजीव बिंजोला, ऑपरेशंस मैनेजर अविनाश, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गुंजन बोरा, ओवरसीज कोऑर्डिनेटर्स (जर्मनी/जापान) अभिषेक सूद एवं सुश्री शबनम तथा एसपीओसी प्रिया धोभाल ने समारोह में सहभागिता की
इस अवसर पर रमेश पेटवाल ने लर्नेट की उपलब्धियों तथा जापान प्लेसमेंट कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को उपलब्ध कराए जा रहे रोजगार एवं करियर अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संस्था युवाओं को आवश्यक कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
लर्नेट स्किल्स लिमिटेड द्वारा जापान में केयरगिवर जॉब रोल में युवाओं के सफल प्लेसमेंट के बाद अब जापान में रोजगार एवं इंटर्नशिप के लिए अन्य क्षेत्रों में भी अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। इन नए अवसरों के अंतर्गत विद्यार्थी एवं प्रशिक्षित युवा एग्रीकल्चर, फूड पैकेजिंग तथा होटल एवं रेस्टोरेंट सेक्टर में भी इंटर्नशिप और रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इससे युवाओं के लिए जापान में अंतरराष्ट्रीय कार्य अनुभव हासिल करने और अपने करियर को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने के विकल्प और व्यापक हुए हैं।
इन क्षेत्रों में अवसरों का विस्तार विशेष रूप से उन विद्यार्थियों और युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है, जो हॉस्पिटैलिटी, फूड इंडस्ट्री, एग्रीकल्चर तथा सर्विस सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं। लर्नेट स्किल्स लिमिटेड आवश्यक कौशल प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को इन अवसरों से जोड़ने के लिए कार्य कर रही है।
योगेश भट्ट ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, समर्पण और निरंतर कौशल विकास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए कौशल, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण महत्वपूर्ण हैं।
वहीं, देवेंद्र सिंह बिंद्रा ने दलजीत कौर को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय करियर अवसर उपलब्ध कराने के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अवसर युवाओं को अपने कौशल और प्रतिभा को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं।
दलजीत कौर की यह उपलब्धि लर्नेट स्किल्स लिमिटेड की अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट पहलों में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। अब तक लर्नेट स्किल्स लिमिटेड देशभर से 200 से अधिक युवाओं को जापान में इंटर्नशिप एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ चुकी है, जिनमें उत्तराखंड के 50 युवा शामिल हैं। यह उपलब्धि युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल का उपयोग करने और बेहतर करियर बनाने के अवसर उपलब्धन कराने की दिशा में संस्था के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।
लर्नेट स्किल्स लिमिटेड द्वारा कौशल विकास, अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट और युवाओं को वैश्विक रोजगार बाजार से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयास उत्तराखंड सहित देशभर के युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय करियर के नए रास्ते खोल रहे हैं।
