Headlines

चमोली में आपदा का कहर: तमक के पास वैली ब्रिज बहा, नीती घाटी का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा देखिए वीडियो

चमोली

चमोली में आपदा का कहर: तमक के पास वैली ब्रिज बहा, नीती घाटी का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा

चमोली जिले में लगातार बारिश और नदियों के उफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नीती घाटी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला तमक के पास स्थित वैली ब्रिज* उफनती नदी की चपेट में आकर बह गया है।

नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तमक क्षेत्र में बना वैली ब्रिज तेज बहाव को नहीं झेल पाया और पानी में बह गया। इस पुल के टूटने से *नीती घाटी का संपर्क चमोली जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट गया है

अब सीमांत क्षेत्र के गांवों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।

ये भी पढ़ें:   कैंट विधायक सविता कपूर द्वारा हरबंस कपूर राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, कौलागढ़ में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया गया

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। प्रशासन ने पहले ही इस क्षेत्र में अलर्ट जारी किया था।

उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ* ने बताया कि _”मामले की जानकारी ली जा रही है। राजस्व और पीडब्ल्यूडी की टीमों को मौके पर भेजा गया है। स्थिति का आकलन कर वैकल्पिक मार्ग और राहत कार्यों पर काम किया जाएगा

पुल बहने से नीती घाटी के दर्जनों गांवों में राशन, दवाइयों और जरूरी सामान की आपूर्ति बाधित हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिरसनी के उच्चीकरण किये जाने पर क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय परिवार ने विधायक सहदेव पुंडीर का आभार व्यक्त किया

NDRF और SDRF की टीमें भी अलर्ट पर हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि स्थिति सामान्य होते ही अस्थायी वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *