Headlines

देहरादून के विकासनगर में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई

देहरादून

 

देहरादून के विकासनगर में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के कई मामलों में वांछित 60 वर्षीय महिला हिस्ट्रीशीटर परवीन उर्फ पिन्नो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, अदालत से सर्च वारंट हासिल करने के बाद महिला के घर की तलाशी ली गई। इस दौरान खाना बनाने वाले चकले के पीछे छिपाकर रखी 6.98 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

दरअसल, इससे पहले पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने स्मैक परवीन उर्फ पिन्नो से खरीदने की बात बताई थी। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत जांच शुरू की और न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में किया प्रतिभाग हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किए जाने की घोषणा की।

विकासनगर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

11 जुलाई 2026 को पुलिस ने दिलदार को 8.08 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद 3 सितंबर को आशिफ को 10.28 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा गया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने स्मैक कुंजाग्रांट निवासी परवीन उर्फ पिन्नो से खरीदी थी।

मामले की जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने परवीन उर्फ पिन्नो के घर की तलाशी के लिए न्यायालय से सर्च वारंट हासिल किया।

7 सितंबर को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस टीम ने महिला के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान खाना बनाने वाले चकले के पीछे छिपाकर रखी 6.98 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

ये भी पढ़ें:   राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के मार्गदर्शन में मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन मानक लेखन में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, आरजू ने हासिल किया प्रथम स्थान

बरामदगी के बाद पुलिस ने परवीन उर्फ पिन्नो को धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला पहले से ही विकासनगर थाने की हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।

नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए विकासनगर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
अब पुलिस की जांच इस बात पर भी केंद्रित है कि आरोपी महिला से नशे की सप्लाई किस नेटवर्क के जरिए होती थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *