देहरादून
भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश सह-प्रभारी और नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज आज पहली बार उत्तराखंड दौरे पर पहुंचीं
भाजपा प्रदेश कार्यालय में उन्होंने संगठनात्मक बैठक ली और मीडिया से बात करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
देहरादून भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रभारी टीम की पहली संगठनात्मक और परिचयात्मक बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज और सह-प्रभारी अरविंद मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री और डबल इंजन सरकार के अभियान संयोजक मंत्री शामिल हुए।
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए बांसुरी स्वराज ने कहा कि देहरादून की दहलीज पर कदम रखने से पहले उन्होंने काली मैया के चरणों में वंदन किया है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक सिर्फ परिचयात्मक है।
