देहरादून
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून कचहरी पहुंचकर राज्य के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान समाज कल्याण मंत्री खजान दास समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं
राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले कचहरी पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन किया।
मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों से मुलाकात की, उनका हाल-चाल जाना और उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के सपनों के अनुरूप एक विकसित और समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने स्थापना दिवस पर उत्तराखंड वासियों को विशेष पत्र भेजने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया।

