Headlines

लोकसभा हरिद्वार से प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने निकाला हरिद्वार में रोड शो

हरिद्वार

लोकसभा चुनाव को लेकर हरिद्वार प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार में निकाला रोड शो

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है वहीं चुनाव में किस्मत आजमाने वाले उम्मीदवार भी अपनी चुनावी जमीन तैयार करने में जुट गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उत्तराखंड में सभी पांचों सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है।

वहीं हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा का टिकट मिलने के बाद लोकसभा क्षेत्र में पहली बार पहुंचने पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी छाप छोड़ दी है।

नारसन बॉर्डर से शुरू हुआ त्रिवेंद्र सिंह रावत का रोड शो रुड़की तक पहुंचा जिसमें भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जगह-जगह त्रिवेंद्र सिंह रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें:   लैंसडाउन में गूंजा नशामुक्ति का संदेश नशे के खिलाफ सजग इंडिया की मुहिम पहुंची सेना के बीच, सजग इंडिया के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने किया जागरूक

रोड शो में वाहनों की लंबी कतारे और सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता नजर आए और रोड शो में उमड़ी भीड़ को देखकर त्रिवेंद्र सिंह रावत भी बहुत खुश नजर आए।

वहीं टिकट मिलने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहली एंट्री ने अपना दमखम दिखाया जिसे देखकर विरोधियों में भी हलचल सी पैदा हो गई।

रुड़की में पहुंचने पर कई जगह त्रिवेंद्र सिंह रावत का फूल मालाओं और आतिशबाजी से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला है जिसको लेकर उनके पास कोई शब्द नहीं है। उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया है जिसको लेकर वह सभी का आभार व्यक्त करते हैं।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम के उपरांत प्रबुद्धजनों से संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *