Headlines

उत्तराखंड से बड़ी खबर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों को एसटीएफ ने गिरफ्तार

देहरादून
उत्तराखंड से बड़ी खबर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों को एसटीएफ ने गिरफ्तार

एसटीएफ ने अन्तर्राज्यीय ड्रग तस्करों को 300 किलोग्राम डोडा पाउडर एवं साढ़े पांच किलो अफीम के साथ 2 अभियुक्तों को यूपी-उत्तराखण्ड बार्डर से गिरफ्तार किया है।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम के लिए उत्तराखंड के ‘इग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत* ड्रग तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किये जाने हेतु एसटीएफ टीमों को निर्देश दिए गए हैं, जिस पर एसटीएफ की कुमायूँ टीम द्वारा थाना पुलभट्टा जनपद ऊधमसिंह नगर क्षेत्र से अभियुक्त बलाका सिंह व लवजीत सिंह को यूपी-उत्तराखण्ड बार्डर से 5.5 किग्रा अफीम व 3 कुन्तल डोडा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें:   सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सरगना सहित पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस कार्यवाही में एसटीएफ द्वारा थाना पुलभट्टा पुलिस को साथ लेकर गिरफ्तारी की गयी थी, दोनों ही अन्तर्राज्यीय तस्कर हैं जो कि झारखण्ड की राजधानी राँची से एक कैण्टर के जरिये मादक पदार्थ उत्तराखण्ड ला रहे थे, जिसकी कि खपत रुद्रपुर, गदरपुर , बाजपुर आदि क्षेत्रों में की जानी थी। क्योंकि चुनाव व होली का टाइम है ऐसे में तस्करों को भारी मुनाफा होने की उम्मीद थी। अभियुक्त गणों ने एसटीएफ को पूछताछ में बताया कि वे दोनों पेशे से ड्राइवर हैं और उत्तराखण्ड से सामान यूपी, बिहार,प0बंगाल, झारखण्ड और उड़ीसा आदि राज्यों में ले जाते हैं और वापसी में कभी-कभी मादक पदार्थों की सप्लाई ले आते हैं। इस बार वे रुद्रपुर स्थित किसी प्लाई फैक्ट्री से रांची प्लाई लेकर गये थे, वापसी में राँची से ड्रग भरकर ला रहे थे। एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरों के नाम की जानकारी हुई है. जिन पर कार्यवाही की जायेगी।

ये भी पढ़ें:   आबकारी विभाग देहरादून की टीम द्वारा रायपुर क्षेत्र में की गई छापेमारी रेस्टोरेंट की तलाशी लेने पर 104 पाउच माल्टा देशी शराब एवं 61 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुए

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *