Headlines

टिहरी साकनीधार के पास एक पिकअप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।

जनपद टिहरी

साकनीधार के पास एक पिकअप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।

आज दिनांक 4 अप्रैल 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि शकुनी धार के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतू एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही उपनिरीक्षक नीरज चौहान के हमराह एसडीआरएफ टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम को ज्ञात हुआ उक्त पिकअप वाहन जो ऋषिकेश से सब्जियां लेकर श्रीनगर मार्ग पर जा रहा था व अचानक उक्त अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे व 01 व्यक्ति ने तुरंत वाहन से सड़क पर कूद गया दूसरा व्यक्ति वाहन सहित गहरी खाई में जा गिरा।

ये भी पढ़ें:   सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सरगना सहित पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 200 मीटर गहरी खाई में रोप द्वारा उतरकर उक्त पिकअप वाहन तक पहुंच बनाई व देखा गया कि वाहन में सवार उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

शव को खाई से स्ट्रेचर द्वारा वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

*मृतक का नाम:-* श्री अभिषेक रावत s/o शोवन सिंह रावत उम्र 22 वर्ष
*निवासी :-* जामनी खाल टिहरी गढ़वाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *