Headlines

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पौड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने चुनाव लड़ने के लिए चंदे की लगाई गुहार

देहरादून

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पौड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने चंदे की लगाई गुहार

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पौड़ी गढ़वाल से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने सोशल मीडिया के जरिए चंदे की गुहार लगाई है ।

उन्होंने एक वीडियो जारी कर गढ़वाल  की जनता से की है अपील।

उन्होंने कहा पौड़ी गढ़वाल की महान जनता के आशीर्वाद से मैं लोकसभा चुनाव के रण में काँग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर उतर चुका हूं।

साथियों ये लड़ाई गढ़वाल की जनता और केंद्र सरकार के बीच की है। ये लड़ाई गढ़वाल की बेटी अंकिता को न्याय दिलाने की है, ये लड़ाई अग्निवीर योजना को खत्म करके हमारे युवाओं को न्याय दिलाने की है ।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने धर्मावाला में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का किया लोकार्पण

ये लड़ाई जोशीमठ आपदा पीड़ितों को न्याय दिलाने की है, ये लड़ाई एक सशक्त भू कानून और मूलनिवास को लागू करने की है।

इस लड़ाई में शुरू से अभी तक आप सबका मुझे बहुत प्यार व आशीर्वाद मिला है।

ये चुनाव हमें 1982 की याद दिलाता है जब पहाड़ पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा जी को हराने के लिये पूरी केंद्र व राज्य सरकार खड़ी हो गयी थी। इस बार भी केंद्र व राज्य सरकार आपके इस बेटे को चुनाव में हराने के लिये पूरा जोर लगा रही है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि गढ़वाल की महान जनता अपने बेटे को हारने नहीं देगी।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर

साथियों, अब इस लड़ाई को लड़ने के लिये मुझे आर्थिक तौर पर अपनी महान जनता से सहयोग की जरूरत है।

भाजपा की तरह हमारे पास बहुत ज्यादा धनबल बाहुबल नहीं है,

मैं ये चुनाव आप लोगों के सहयोग से लड़ रहा हूँ। आप एक ,दो, पांच ,दस, बीस रुपए तक मेरी मदद कर मुझे अपना सहयोग एवं आशीर्वाद अवश्य देंगे मुझे पूरा विश्वास है।
आप नीचे फोटो में दी गयी जानकारी से मुझे को सहयोग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *