Headlines

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गर्जिया देवी मंदिर परिसर की दुकानों में हुए अग्निकांड की घटना के प्रति दुःख व्यक्त किया है।

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद नैनीताल के रामनगर स्थित गर्जिया देवी मंदिर परिसर की दुकानों में हुए अग्निकांड की घटना के प्रति दुःख व्यक्त किया है।

उन्होंने घटना से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी नैनीताल को घटना के कारणों की जांच के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए की धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसकी भी कारगर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्र पर्व के दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना में किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए भी आवश्यक प्रबंधन पर ध्यान दिया जाए।

ये भी पढ़ें:   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया हजारों लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *