Headlines

मतदान के बाद सभी ईवीएम महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पहुंच चुकी हैं।

देहरादून

मतदान के बाद सभी ईवीएम महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पहुंच चुकी हैं। जिलाधिकारी सोनिका ने निरीक्षण कर कहा कि स्ट्रांग रूम में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही गेट का उपयोग किया जाए। इसके अलावा अन्य सभी गेट पूरी तरह से बंद रहेंगे।जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात अर्धसैनिक बल के अधिकारियों और जवानों को भी सख्त निर्देश दिए। कहा कि स्ट्रांग रूम की त्रिचक्रीय सुरक्षा कायम रखना है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की दृष्टि के लिए 24 घंटे कैमरे ऑन रहते हैं। विद्युत आपूर्ति भी निर्बाध रहती है। ईवीएम को सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन-निर्वाचन आयोग की ओर से पहले ही पूरी तैयारी कर ली गई थी। स्ट्रांग रूम पहले ही दुरुस्त कर लिए गए थे। ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को रखने की सबसे सुरक्षित जगह तय की जा चुकी थी। अब ईवीएम को निर्धारित स्थल पर रख दिया गया है। वोटों की गिनती के समय ही ईवीएम मशीनें यहां से निकाली जाएंगी। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए 24 घंटे अर्धसैनिक बल के जवान तैनात रहते हैं। स्ट्रांग रूम की निगरानी 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से होती है। स्ट्रांग रूम में सामने की तरफ एक कंट्रोल रूम होता है। इस कंट्रोल रूम से सुरक्षा पर नजर रखी जाती है। सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ राज्य पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है।

ये भी पढ़ें:   देवभूमि से नशे के खिलाफ जंग: प्रथम गांव माणा में गूंजा नशामुक्ति का नारा, सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने दिलाई युवाओं को शपथ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *