Headlines

आस्था पथ पर भी होंगे बाबा केदारनाथ मंदिर के दर्शन*

रुद्रप्रयाग

*आस्था पथ पर भी होंगे बाबा केदारनाथ मंदिर के दर्शन*

11 वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ में दर्शन को देश- दुनियां से पहुँच रहे श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा का वर्णन अब आस्था पथ से भी दिखेगा।

जिला प्रशासन की पहल पर जिला पर्यटन विभाग के माध्यम से केदारपुरी में एलसीडी टीवी लगवाए गए हैं।

50 इंच के 10 टीवी आस्था पथ पर लगाए गए हैं।

आस्था पथ पर बाबा केदारनाथ के दर्शनों का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को इन टीवी स्क्रीन पर बाबा केदारनाथ जी के मंदिर के लाइव दर्शन होंगे इसके साथ ही भगवान शिव की कथाएं एवं महिमाओं का दर्शन भी इस पर होगा।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिरसनी के उच्चीकरण किये जाने पर क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय परिवार ने विधायक सहदेव पुंडीर का आभार व्यक्त किया

इसके अलावा टीवी पर स्वास्थ्य एवं यात्रा से जुड़ी गाइडलाइंस भी प्रसारित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *