Headlines

सचिव राज्य सम्पति विभाग विनोद कुमार सुमन ने नई दिल्ली स्थित निर्माणाधीन “उत्तराखण्ड निवास” के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया

नई दिल्ली

सचिव राज्य सम्पति विभाग विनोद कुमार सुमन ने नई दिल्ली स्थित निर्माणाधीन “उत्तराखण्ड निवास” के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने “उत्तराखण्ड निवास” निर्माण कार्यों का मुआइना करते हुये कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य मे हो रही देरी को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी।

उनके द्वारा कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्यों को तेज गति से समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिये।

सचिव विनोद कुमार सुमन ने निर्माणाधीन उत्तराखण्ड निवास में विभिन्न कक्षो तथा गाडियों की पार्किंग व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

इस निरीक्षण के दौरान उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अधिशासी अभियन्ता राकेश चंद तिवारी, उत्तराखण्ड सदन के विशेष कार्याधिकारी रंजन मिश्रा तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:   दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे-राहुल ने 2027 का दिया जीत का मंत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *