Headlines

ऋषिकेश दयानंद आश्रम घाट पर गंगा नदी में बहे युवक एसडीआरएफ ने चलाया सर्चिंग अभियान 

ऋषिकेश

पुलिस थाना मुन की रेती द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि दयानंद आश्रम घाट पर एक व्यक्ति *श्रीनिवासन गोपालन वरदानराजन पुत्र  श्रीनिवासन गोपालन उम्र 47 वर्ष, पता N-4/28 GFDLF सिटी फेस,2 गुड़गांव हरियाणा,* गंगा नदी में बह गया है, जिसमें सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई व घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसके साथ ही कल थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत गीता भवन के पास गंगा नदी में नहाने के दौरान एक युवक के तेज बहाव में बहने की घटना में भी SDRF टीम द्वारा सर्चिंग की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   सेवा संकल्प अभियान के तहत सचिवालय में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *